- पीड़ित परिवार ने ग्रामीणों व प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
www.lohariragho.in
लोहारी राघो। वीरवार तड़के से जिला हिसार समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बरसात लगातार जारी है। (Heavy rain-water-entered-many-houses-of-Lohari-Ragho) कई घंटों से लगातार चल रही मुसलाधार बरसात के कारण गाँव लोहारी राघो में भी कई घर डूब गए हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात लगभग एक बजे शुरु हुई बरसात रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। दोपहर 11 बजे तक भी बादलों की गरज के साथ तेज बारिश होती रही। तेज बारिश के चलते हाल यह था कि गाँव की कई गलियों में घुटनों तक पानी भर गया है। जिससे राहगिरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मकानों में बारिश का पानी भरने से लोगों के घरों में रखा सामान खराब हो गया। लोग घरों से पानी निकालने की मशक्कत में जुटे दिखाई दिए। बरसाती पानी घुसने से गाँव लोहारी राघो निवासी महाबीर पुत्र दलीपा के घर भी हजारों का नकसान हुआ है। आलम ये है कि घर में एक टाईम का आटा भी नहीं बचा हैकि परिवार के लोग एक वक्त का खाना भी खा सकें। पीड़ित परिवार ने गाँव के समाजसेवियों, ग्रामीणों व प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। इसके अलावा गाँव के और भी कई निचले क्षेत्रों में घरों में पानी भरने की खबरें मिल रही हैं।

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें


